इस साल का सबसे लंबा दिन रहा रविवार
धनबाद, जून 22 -- धनबाद,कार्यालय संवाददाता। इस साल का सबसे बड़ा दिन रविवार रहा। सूर्योदय 04: 57 बजे हुआ और सूर्यास्त शाम के 06: 34 बजे हुआ, जिससे दिन की कुल अवधि 13 घंटे 36 मिनट रही। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार यह एक खगोलीय घटना ग्रीष्म संक्रांति के कारण होती है, जिसमें उत्तरी गोलार्ध सूर्य की ओर सबसे अधिक झुका होता है। जिस कारण यह साल का सबसे बड़ा दिन घोषित हुआ। साथ ही कहा कि धनबाद का मौसम अगले चार दिनों तक कड़ी धूप से राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ग्रीन अलर्ट जारी किया है। यह भी पढ़ें- रांची में 35.6 मिमी बारिश, 23 तक पूरे झारखंड में कायम होगा मानसून इससे बारिश होने का अनुमान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.