इटावा औरैया, मार्च 11 -- इटावा, संवाददाता। आम के पेड़ों में इस बार अच्छा बौर आया है जिसको को देखकर क्षेत्र के किसान और बागवान खुश नजर आ रहे हैं। इस बार उन्हें आम के अच्छे उत्पादन की उम्मीद है। महेवा ब्लॉक के‌ ग्रामीण क्षेत्रों में चौसा, दशहरी, लंगड़ा आदि आमों की प्रजाति होती है। इसके अलावा अलावा देशी आम की डालें भी बौर से लकदक हैं। इस बार मार्च के दूसरे सप्ताह तक क्षेत्र में आंधी-तूफान की शिकायत नहीं आई है। इसी तरह मौसम की मेहरबानी रही तो इस बार लोग आम का जी भर के स्वाद ले सकेंगे। क्षेत्र के किसान व भारतीय किसान यूनियन के सचिव ध्यान सिंह यादव बताते हैं कि पिछले साल आंधी-तूफान के चलते आम की पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ा था जिससे किसानों व फल उत्पादकों को काफी नुकसान पहुंचा था। इस बार अभी तक मौसम की मेहरबानी है, इसी तरह मौसम मेहरबान रहा तो इ...