काशीपुर, जुलाई 8 -- काशीपुर, संवाददाता। भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) काशीपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ एमबीए, एमबीए (एनालिटिक्स) और पीएचडी कार्यक्रमों में 504 नवप्रवेशित विद्यार्थियों के साथ हुआ। इनमें 125 महिला विद्यार्थी शामिल हैं। उद्घाटन समारोह में पीडब्ल्यूसी इंडिया के चेयरपर्सन संजीव कृष्ण मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से तेजी से बदलते भू-राजनीतिक और तकनीकी परिवेश के अनुरूप स्वयं को ढालने, चुनौतियों का सामना करने तथा निरंतर सीखते रहने का आह्वान किया। निदेशक प्रो. नीरज द्विवेदी ने कहा कि प्राकृतिक वातावरण और मजबूत औद्योगिक परिवेश के कारण संस्थान विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर देता है। प्रवेश अध्यक्ष प्रो. जिमुत बहन चक्रवर्ती ने विद्यार्थियों को जिज्ञासु बने रहने और ...