रांची, अगस्त 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। तीन माह बाद पड़ने वाले जाड़े के मौसम में राज्य में गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल बांटने को लेकर राज्य सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने जाड़े के मौसम में ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरण योजना के तहत निविदा सूचना जारी की है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में इस योजना के अंतर्गत लगभग दस लाख कंबलों की खरीद की जाएगी। निदेशालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ये कंबल गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले वृद्धों, दिव्यांगों, विधवाओं, भूमिहीन मजदूरों, बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराए गए लोगों तथा भिक्षुओं के बीच निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। हालांकि निदेशालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि कंबलों की यह संख्य...