इस सरकारी कंपनी को मिला एक बड़ा ऑर्डर, Rs.105 का है शेयर
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- IRCON International Ltd Share: सरकारी कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड को रेलवे से एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने सोमवार, 12 अक्टूबर को बताया कि उसे ईस्ट सेंट्रल रेलवे की ओर से 862.46 करोड़ रुपये के इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) कॉन्ट्रैक्ट के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला है। यह ऑर्डर सोन नगर-अंडाल प्रोजेक्ट की तीसरी और चौथी रेलवे लाइन से जुड़े ट्रैक वर्क और रेलवे सामग्री की सप्लाई के लिए दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के तहत रेलवे ट्रैक बिछाने, उन्हें जोड़ने और जरूरी रेलवे सामग्री उपलब्ध कराने का काम किया जाएगा। इस ऑर्डर को पूरा करने के लिए कंपनी को 365 दिनों यानी करीब एक साल का समय दिया गया है। इस खबर के बीच, इरकॉन इंटरनेशनल का शेयर सोमवार को BSE पर लगभग 105 रुपये पर बंद हुआ। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.