इंदौर, मई 15 -- दिग्विजय सिंह ने भोजशाला केस में आए हाई कोर्ट के फैसले पर कहा है कि अब इस मामले का अंतिम फैसला सुप्रीम कोर्ट को ही करना होगा। उन्होंने कहा कि अब सुप्रीम कोर्ट को ही तय करना होगा कि धार स्थित भोजशाला परिसर में पूजा-अर्चना की अनुमति है या नहीं। हम भोजशाला मामले में हाई कोर्ट के फैसले का अध्ययन करेंगे। भोजशाला ASI की ओर से संरक्षित स्मारक है। ऐसे स्मारक में पूजा-अर्चना की जा सकती है या नहीं, इसका फैसला सुप्रीम कोर्ट को ही करना है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम लोग इस फैसले का अध्ययन करेंगे। देश के कानून के आधार पर काम होना चाहिए। ऐसे ही तीन मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं। वाराणसी में ज्ञानवापी, संभल में शाही जामा मस्जिद और मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले पहले से सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं। भोजशाला भी AS...