हाथरस, फरवरी 4 -- हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। बिजली विभाग द्वारा शहर में ओवर लोडिंग को खत्म करने के लिए 17 नए छोटे ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारी इस सप्ताह ट्रांसफार्मरों का काम पूरा होने की बात कह रहे हैं। शहर में अलग स्थानों पर प्लेंथ बनाने का काम पूरा हो गया है। इन ट्रांसफार्मरों के लगने से शहर में करीब आठ हजार लोगों को बेहतर बिजली मिलेगी। गर्मियों में ओवर लोडिंग खत्म होने से राहत मिलेगी। बिजली विभाग द्वारा शहर में सात बिजलीघरों के जरिए 34 हजार उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। उपभोक्ताओं की संख्या के हिसाब से आए दिन बिजली लाइनों में फॉल्ट व ट्रांसफार्मर ओवर लोड हो जाते हैं। इस कारण बिजली लोगों के साथ आंख मिचौली का खेल खेलती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग शहर वाटरवर्क्स, घंटाघर, सरक्यूलर रोड आदि स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.