बरेली, अप्रैल 6 -- रविवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। आसमान में हल्के बाद छाए रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान साफ रहेगा और अधिकतम में वृद्धि देखी जा सकती है। वहीं 7 और 8 अप्रैल को बरेली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। रविवार को सुबह से ही आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ 32.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार के अनुसार मध्य पाकिस्तान और पंजाब के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण के असर से फिलहाल तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 6 अप्रैल को मौसम में आंशिक सुधार के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.