इस सप्ताह तीन कंपनियों के आईपीओ आएंगे
नई दिल्ली, जून 21 -- नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से निवेशकों में जोखिम लेने की धारणा को मजबूती मिलने के बीच शेयर बाजार में फिर से रौनक लौटती दिख रही है और इस सप्ताह तीन कंपनियां आईपीओ लेकर आ रही हैं, जबकि कई अन्य कंपनियां भी सार्वजनिक निर्गम की तैयारी कर रही हैं। क्रूज का संचालन करने वाली कंपनी वॉटरवेज लीजर टूरिज्म, जयपुर स्थित आभूषण निर्माता एडविट ज्वेल्स और सूचना प्रौद्योगिकी समाधान प्रदाता सीएसएम टेक्नोलॉजीज अगले कुछ दिन में अपने पहले सार्वजनिक निर्गम पेश करने जा रहे हैं। वहीं पैकेजिंग समाधान क्षेत्र की कंपनी नैक पैकेजिंग भी अगले सप्ताह अपने आईपीओ का मूल्य दायरा घोषित कर सकती है। यह भी पढ़ें- इस सप्ताह तीन कंपनियों के आईपीओ आएंगे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.