कानपुर, मार्च 10 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के शारीरिक शिक्षा विभाग में खेल क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए मास्टर ऑफ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट (एमएसएम) कोर्स शुरू किया जा रहा है। यह पाठ्यक्रम नए सत्र 2026-27 से संचालित किया जाएगा। दो साल के लिए 20 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। पाठ्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को सैद्धांतिक अध्ययन के साथ-साथ इंटर्नशिप, शोध कार्य तथा प्रायोगिक प्रशिक्षण भी कराया जाएगा। इससे वे खेल उद्योग की व्यावहारिक आवश्यकताओं को समझ सकें। इस पाठ्यक्रम की वार्षिक फीस 50,000 रुपये निर्धारित की गई है। शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव ने बताया कि यह पाठ्यक्रम छात्र-छात्राओं को खेल प्रबंधन, स्पोर्ट्स मार्केटिंग, प्रशासन, वित्तीय प्रबंधन तथा खेल आयोजन प्रबंधन जैसे क्ष...