मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सीबीएसई स्कूलों में इस सत्र से नौवीं तक की पढ़ाई एनसीईआरटी की बदली हुई किताबों से होगी। एनसीईआरटी ने इसे लेकर निर्देश दिया है। सभी स्कूल इसे लागू करेंगे।एनसीईआरटी ने कहा है कि विभिन्न विषयों में कई बदलाव किये गये हैं। कक्षा 1 से 8 तक के लिए एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकें तैयार हो चुकी हैं। ये प्रिंट और डिजिटल दोनों प्रारूपों में उपलब्ध हैं। कक्षा 9 के लिए नई पाठ्यपुस्तकें तैयार की जा रही हैं। ये शैक्षणिक सत्र 2026-27 से उपलब्ध होंगी। कक्षा नौ के पाठ्यक्रम का मसौदा एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट पर संदर्भ और प्रतिक्रिया के लिए भी उपलब्ध कराया गया है। स्कूलों को निर्देश मिला है कि वे नए पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तकों को शुरू करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि छात्रों की आवश्यक शिक्षा को पर्याप्...