इस सत्र में 75 दिन तक मिलेगा मिल्क बार और पाउडर, छात्राओं के पोषण पर फोकस
गुड़गांव, मई 4 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली 9वीं से 12वीं की छात्राओं को पोषण के लिए अलग से सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्कूल में ही तय दिनों पर उन्हें मिल्क पाउडर से तैयार ताजा दूध और प्रोटीन बार दिया जाएगा, जिससे रोजमर्रा की डाइट में जरूरी ताकत और ऊर्जा जुड़ सके। 75 दिनों तक चलने वाली इस व्यवस्था का सीधा फायदा उनकी सेहत, स्टैमिना और पढ़ाई पर पड़ेगा। यानी क्लास में ध्यान भी बेहतर और शरीर भी मजबूत होगा। योजना से सीधे मिलेगी पोषण की सुविधा:
मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना का कार्यान्वयन सरकारी स्कूलों में छात्राओं के पोषण स्तर को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना को लागू किया जा रहा है। इस योजना के तहत 9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को 75 दिनों तक दूध और प्रोटीन बार उपलब्ध कराए जाएंगे।
स्कूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.