नई दिल्ली, फरवरी 10 -- Lumax industries share price: ऑटो कंपोनेंट की कंपनी-लुमैक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर ने मंगलवार को 52 हफ्ते का बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है। इस कंपनी के शेयर में ट्रेडिंग के दौरान 20% का अपर सर्किट लगा और भाव 1000 रुपये से ज्यादा उछल गया। शेयर में यह तेजी कंपनी के शानदार तिमाही नतीजे के बाद आई है।शेयर का परफॉर्मेंस लुमैक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर की कीमत पिछली क्लोजिंग 5134.55 रुपये के मुकाबले मंगलवार को 6161.45 रुपये तक पहुंच गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 1025 रुपये तक चढ़ गया। फरवरी 2025 में शेयर 2,084 रुपये के निचले स्तर पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है।क्यों आया शेयर में उछाल लुमैक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा दिसंबर तिमाही के मजबूत नतीजे घोषित किए जाने के बाद शेयर में यह उछाल आया...