नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयरों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 3125 रुपये पर पहुंच गए हैं। आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों में 6 महीने में 103 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। कंपनी ने जीई वर्नोवा (GE Vernova) के गैस पावर बिजनेस के लिए दो एक्सक्लूसिव लीन मैन्युफैक्चरिंग इकाइयां खोली हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी आजाद इंजीनियरिंग पर दांव लगाया था। 5 करोड़ रुपये का निवेश, पहले ही दिन 31 करोड़ रुपये से ज्यादा बनापूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने 6 मार्च 2023 को हैदराबाद स्थित आजाद इंजीनियरिंग में 5 करोड़ रुपये लगाकर कंपनी में हिस्सेदारी ली। कंपनी की तरफ से दिए गए बोनस शेयर और स्टॉक ...