देवरिया, जून 18 -- देवरिया, वाचस्पति मिश्र। जिले के भलुअनी कस्बे में शुक्रवार को एक बेटी की शादी अनोखे तरीके से होगी। शादी में कन्यादान के साथ रक्तदान भी होगा। यूथ ब्रिगेड के संस्थापक संतोष मद्धेशिया ने अपनी बेटी की शादी में रक्तदान को बढ़ावा देने को यह पहल की है। 19 जून को भलुअनी के एक मैरेज हॉल में स्वैच्छिक आशीर्वाद एवं रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। शादी कार्ड पर रक्तदान-जीवन दान का स्लोगन भी छपवाया गया है। जिले के भलुअनी निवासी तीन दोस्तों ने समाज और देश सेवा को वर्ष 2018 में स्वच्छ भलुअनी-स्वस्थ भलुअनी यूथ ब्रिगेड संगठन की नींव रखी। यह टीम प्रत्येक शनिवार को स्वच्छता, वृक्षारोपण,रक्तदान अभियान करने लगी। इससे युवाओं की टीम बनने लगी। इस टीम से जिले से लेकर प्रदेश में 372 सक्रिय युवा जुड़े हैं, दो सौ से उपर युवा रक्तवीर हैं, जो समय पर रक...