नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- ओटीटी पर कंटेंट की भरमार है। ऐसे में हम आपको 10 ऐसी फिल्मों और सीरीज की लिस्ट बता रहे हैं जिसे आप घर बैठे देख सकते हैं। जियो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो, जी5 और नेटफ्लिक्स पर आप इन फिल्मों और सीरीज को स्ट्रीम कर सकते हैं। इस लिस्ट में क्राइम थ्रिलर फिल्मों से लेकर रोमांटिक, सस्पेंस थ्रिलर फिल्में और सीरीज शामिल हैं।1. लव इन वियतनाम OTT: जियो हॉटस्टार फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक भारतीय-वियतनामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है। फिल्म की कहानी Madonna in a Fur Coat नाम की नॉवल पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक पंजाबी लड़के मानव के इर्द-गिर्द घूमती है। मानव वियतनाम की यात्रा पर जाता है। वहीं, उसका प्यार सिमी पंजाब में ही रहती है। मानव को वियतनाम में एक लड़की से प्यार हो जाता है। कहानी में ट्विस्...