इस वीकेंड प्यासे रहेंगे दिल्ली के 15 से ज्यादा इलाके, दो दिन प्रभावित रहेगी पानी की सप्लाई; नोट कर लीजिए तारीख
नई दिल्ली, जुलाई 23 -- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को इस सप्ताह के अंत में दो दिन तक पानी की कमी से जूझना होगा। दरअसल ख्याला मेन लाइन पर हाल ही में 900 मिमी की एक नई पाइपलाइन बिछाई गई है, जिसके बाद अब उसे दो जगहों पर पुरानी लाइनों से जोड़ने का काम किया जाना है। ऐसे में शनिवार (25 जुलाई) की सुबह से रविवार (26 जुलाई) की सुबह तक संबंधित क्षेत्रों में या तो जलापूर्ति उपलब्ध नहीं होगी अथवा कम दबाव से पानी आएगा। इस दौरान पंजाबी बाग क्लब के पास तथा मोती नगर रेड सिग्नल के पास स्थित MCD जन्माष्टमी ग्राउंड पर इंटरकनेक्शन का कार्य होगा। इस बारे में दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से एक अलर्ट जारी करते हुए प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी को स्टोरेज करके रखने और पानी बर्बाद नहीं करने की अपील की गई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.