किशनगंज, अप्रैल 1 -- किशनगंज, संवाददाता। जीविका दीदियां इस सीजन दस लाख किलो चायपत्ती उत्पादन का लक्ष्य रखा है। महानंदा जीविका महिला एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, द्वारा संचालित टी प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग इकाई, पोठिया किशनगंज में इस सीजन चायपत्ती उत्पादन का ट्रायल मंगलवार को किया गया। जीविका डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने बताया कि महानंदा एफ.पी.सी. की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने इस सीजन दस लाख किलो चायपत्ती उत्पादन का लक्ष्य रखा है। इस दिशा में सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जीविका दीदियों द्वारा उत्पादित महानंदा लीफ चायपत्ती किशनगंज की पहचान बन रही है। पिछले सीजन डेढ़ लाख किलो चायपत्ती तैयार की गई थी। एक लाख किलो से अधिक की चायपत्ती कि बिक्री हो चुकी है। महानंदा एफ.पी.सी. द्वारा संचालित टी प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग इकाई, पोठिया किशनगं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.