इस वर्ष दस प्रतिशत नए नामांकन बढ़ाने के दिए निर्देश
मैनपुरी, मार्च 17 -- कस्बा स्थित बीआरसी पर हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के ईसीसीई एजुकेटर्स, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। बीईओ सुनील कुमार दुबे ने आगामी 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नवीन सत्र में नामांकन को पिछले वर्ष की तुलना में 10 प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं, एआरपी रविकांत ने बालवाटिका में स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम के प्रभावी संचालन पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान अतुल यादव ने आरटीई के अंतर्गत प्री-प्राइमरी शिक्षा की बारीकियों को साझा किया। बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों और कार्यकत्रियों को बीईओ द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कवि बलराम श्रीवास्तव ने अपनी कविताओं से किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.