काशीपुर, जून 10 -- काशीपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को आयोजित लोक कल्याण मेले में रेहड़ी, पटरी और फेरी व्यवसायियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की जानकारी दी गई। इस दौरान मेयर दीपक बाली ने कहा कि वर्ष के अंत तक शहर में छह वेंडिंग जोन तैयार कर ठेला और फड़ कारोबारियों को आवंटित कर दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- गरुड़ में पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला आयोजितकार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को नगर निगम सभागार में आयोजित लोक कल्याण मेले का शुभारंभ मेयर दीपक बाली ने किया। स्ट्रीट वेंडर्स कल्याण फाउंडेशन के अध्यक्ष भारत परासर और उपाध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में उनका पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मेयर बाली ने कहा कि उनका उद्देश्य रेहड़ी, ठेला और फेरी लगाकर आजीविका चलाने वाले लोगों का ...