इस वर्ष का आलोक रंग सम्मान शशांक पांडेय को मिलेगा
प्रयागराज, जून 3 -- प्रयागराज। विनोद रस्तोगी स्मृति संस्थान की ओर से इस वर्ष दिए जाने वाला आलोक रंग सम्मान के लिए चयनित कलाकार के नाम की घोषणा कर दी गई है। प्रयागराज के युवा रंगकर्मी शशांक पांडेय को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। सम्मान के अंतर्गत पांच हजार रुपये नकद, स्मृति चिह्न व शॉल भेंट किया जाएगा। इसके लिए समारोह का आयोजन छह जून को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) के सभागार में किया जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष अभिलाष नारायण ने बताया कि समारोह का शुभारंभ डांस ड्रामा से होगा। उसके बाद चयनित कलाकार को सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.