नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- Ramayana Plot Twist: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। कुछ दिनों पहले फिल्म में रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर यश ने बताया था कि फिल्म में उनके और रणबीर कपूर के साथ में सीन्स नहीं हैं। ऐसे में लोगों को लगा कि 'रामायण' के पार्ट 1 में यश नजर नहीं आएंगे। लेकिन अब फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने नया अपडेट दिया है। (ये भी पढ़ें: प्रकाश राज ने सुनाई रामायण की अपनी कहानी, दर्ज हुआ क्रिमिनल केस)भगवान राम और रावण दोनों आएंगे नजर नमित मल्होत्रा ने बताया कि 'रामायण' की कहानी कब और कहां से शुरू होगी। नमित मल्होत्रा बोले कि फिल्म में भगवान राम और रावण दोनों की कहानी दिखाई जाएगी। मुख्य कहानी शुरू होने से पहले ये बताया जाएगा कि रावण इतना ताकतवर कैसे बना। उसने लंका पर कब्ज...