नई दिल्ली, मई 27 -- देश के अंदर 350cc से 450cc सेगमेंट के अंदर जिन मोटरसाइकिल का दबदबा देखने को मिला, उसकी लिस्ट सामने आ गई है। बीते महीने इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड के मॉडल का दबदबा देखने को मिला। कंपनी की लगभग सभी मॉडल इस लिस्ट में शामिल हैं। वहीं, टॉप-10 में कंपनी के 6 मॉडल को जगह मिली। इसमें टॉप-4 पोजीशन पर उसी का दबदबा रहा। इस लिस्ट को टॉप करने का काम रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 ने किया। वहीं, बुलेट 350 और हंटर 350 टॉप-3 में शामिल रहीं। चलिए एक बार सेगमेंट के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल की सेल को देखते हैं। 350cc से 450cc सेगमेंट की टॉप मोटरसाइकिल सेल्स की बात करें तो रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की अप्रैल 2026 में 37,967 यूनिट बिकीं। जबकि, अप्रैल 2025 में इसकी 6,801 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 11,166 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे साल-दर-साल के आध...