इस रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी को मिले Rs.985 करोड़ के ऑर्डर, शेयर 6% चढ़े
नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी (SWREL) को Rs.985 करोड़ से ज्यादा के दो ऑर्डर मिलने की खबर ने निवेशकों में जोश भर दिया है। यह शेयर 22 सितंबर को शुरुआती कारोबार में ही 6% उछल गया। सुबह 9:20 बजे BSE पर कंपनी का शेयर Rs.10.40 या 6% की बढ़त के साथ Rs.183.75 पर था। जबकि, 11 बजे के करीब यह 4 पर्सेंट ऊपर 180.20 रुपये पर था और सेंसेक्स-निफ्टी में भी गिरावट थी। शेयर प्रइस हिस्ट्री: स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी की शेयर प्राइस हिस्ट्री की बात करें तो 7 साल में यह स्टॉक 472 प्रतिशत उछलकर कर 31 रुपये से 180 के पार पहुंचा है। पिछले एक महीने में इसने करीब 6 फीसद का नुकसान कराया है। जबकि, 6 महीने में इसने करीब 14 प्रतिशत का रिटर्न भी दिया है। यह भी पढ़ें- विजय केडिया का दांव, खरीद रखे हैं 1 करोड़ से ज्यादा शेयर, अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.