प्रमुख संवाददाता, जून 2 -- फर्जी लाइसेंस और अवैध हथियार के मामले में एसटीएफ को आगरा रिटायर्ड असलहा बाबू संजय कपूर की तलाश है। पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लेने की तैयारी है। पूरे मामले की मॉनीटरिंग अब एसटीएफ मुख्यालय से हो रही है। आरोपियों के मुख्तार अंसारी से कनेक्शन निकलने के बाद मामला बड़ा हो गया है। एसटीएफ आगरा यूनिट को निर्देश हैं कि एक भी आरोपित बचना नहीं चाहिए। साथ ही यह निर्देश भी मिले हैं कि इस प्रकरण में किसी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई न हो। जिनके पास अवैध विदेशी पिस्टल हैं वे गवाह बनना चाहें तो विवेचना में उन्हें गवाह बनाया जाए। शस्त्र लाइसेंस में किस-किस तरह के खेल हुए। बिना अधिकारी को दिखाए विदेशी हथियार लाइसेंस पर कैसे चढ़ जाते थे। विदेशी हथियार जो लेकर आता था उससे कागजात क्यों नहीं लिए जाते थे। ऐसे तमाम सवाल एसटीएफ को परेशान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.