चंडीगढ़, मई 1 -- Punjab Minimum Wages Hike: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने आज (शुक्रवार, 1 मई को) अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के दिन एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने राज्य में न्यूनतम मजदूरी में 15 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐतिहासिक ऐलान किया है। न्यूनतम मजदूरी में यह इजाफा 13 साल के लंबे अंतराल के बाद हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मान ने राज्य विधानसभा में कहा, "मैं उनके न्यूनतम वेतन में 15% की वृद्धि की घोषणा करता हूँ।" विधानसभा में मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि प्रदेश में यह बदलाव पूरे 13 साल के लंबे अंतराल के बाद किया गया है, जिसका उद्देश्य महंगाई के दौर में मेहनतकश वर्ग को आर्थिक संबल प्रदान करना है। यह बढ़ा हुआ वेतन सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों के सभी मजदूरों पर लागू होगा। अब इस फैसले से प्रदेश के लाखों अकुशल और कुशल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.