नई दिल्ली, मार्च 29 -- पंजाब सरकार की रविवार को हुई कैबिनेट बैठक कई बड़े फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में महिलाओं को हर महीने एक-एक हजार रुपए देने की योजना पर मुहर लग गई है। इसके तहत एससी वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए मिलेंगे। अप्रैल से बैंक खातों में पैसे आएंगे। 8 मार्च को पंजाब सरकार की ओर से वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पेश किए गए बजट में इसकी घोषणा की गई थी। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया था कि पंजाब सरकार 18 साल से ऊपर की सभी योग्य महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए देगी। वहीं, अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह उनके बैंक खाते में दिए जाएंगे। सरकार का अनुमान है कि पंजाब की करीब 97 प्रतिशत महिलाएं इस योजना के दायरे में आएंगी। यह राशि मुख्यमंत्री माताएं-बेटियां सत्कार योजना के तहत स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.