शिमला, अप्रैल 19 -- हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने राज्य की वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों सहित कई श्रेणियों के अफसरों के वेतन के एक हिस्से को छह महीने के लिए अस्थायी रूप से स्थगित करने का फैसला लागू कर दिया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह स्थगन अप्रैल 2026 के वेतन से प्रभावी होगा और इसका भुगतान मई 2026 में किया जाएगा। सरकार ने इस कदम को मौजूदा वित्तीय परिस्थितियों में संसाधनों के विवेकपूर्ण प्रबंधन के लिए उठाया गया अस्थायी उपाय बताया है। जारी अधिसूचना के अनुसार मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, पुलिस महानिदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रधान मुख्य अरण्यपाल (एचओएफएफ), प्रधान मुख्य अरण्यपाल और अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल स्तर के अधिकारियों के वेतन का 30 प्रतिशत हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.