इस राज्य के CBSE स्कूलों में शिक्षकों के लिए भी लागू हुआ ड्रेस कोड, इन रंगों के कपड़े पहन सकेंगे टीचर्स
शिमला, अक्टूबर 1 -- हिमाचल प्रदेश के 148 सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षकों के लिए भी ड्रेसकोड लागू हो गया है, जिसके बाद अब स्कूली बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों को भी निर्धारित ड्रेस पहनकर स्कूल आना होगा। यह नई व्यवस्था 1 अक्तूबर यानी आज से लागू हो गई। इसके साथ ही नई व्यवस्था में शिक्षकों के लिए पहचान पत्र पहनकर स्कूल आना जरूरी किया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस व्यवस्था का मकसद अनुशासन और संस्थान की गरिमा को बढ़ावा देने के साथ-साथ सीखने के लिए एक ज्यादा व्यवस्थित और व्यावसायिक माहौल तैयार करना है। स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने कहा कि यह ड्रेस कोड सभी शिक्षकों और प्रिंसिपलों पर लागू होगा, जिसमें आउटसोर्स आधार पर काम करने वाले लोग भी शामिल हैं। शिक्षकों के तय ड्रेस कोड के अंतर्गत उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.