चाईबासा, मार्च 20 -- रमजान उल मुबारक का अंतिम जुम्मा पिछले सप्ताह मान लिया गया था। लेकिन इस बार पांच जुम्मा पड़ जाने से और अंतिम रोजा जुम्मे के दिन होने से दोबारा अलविदा ही नमाज अदा की गई।36 वर्षों के बाद ऐसा अवसर आया कि रमजान में लोगों को पांच जुम्मा नसीब हुआ है। इस बार भी शहर के सभी चारों मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ काफी रही। लोग सुबह 10 बजे से ही मस्जिदों में आना शुरू कर दिए थे। जामा मस्जिद,सदर बाजार मस्जिद,आसरा मस्जिद और मदीना मस्जिद में अलविदाई जुम्मे की नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद में मौलाना ताहा हुसैन,सदर बाजार मस्जिद में मुफ्ति मो, एहतेशाम, आसरा मस्जिद में मौलाना मो, साजीद मिसवाही और मदीना मस्जिद में मौलाना गुलाम मुस्तफा अंसारी ने नमाज़ पढ़ाई।सभी मस्जिदों में सामुहिक दुआ भी की गई। इस अवसर पर पूरे दुनिया के साथ अपने देश और झारखंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.