इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा, पारा 43 डिग्री के करीब पहुंचा
नोएडा, मई 19 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। इस मौसम में मंगलवार सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले छह दिन तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा, जो एक दिन पहले के मुकाबले एक डिग्री अधिक है। दिनभर गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया। रात को भी गर्म हवा से राहत नहीं मिली। गर्मी का आलम यह रहा कि सुबह सात बजे तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और 10 बजे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार कर गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले छह दिनों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा। दिन में तेज हवा चलने का अनुमान है, जिससे मौसम काफी गर्म बना रहेगा। इससे पहले इस मौसम में 25 अप्रैल सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था। उस द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.