नई दिल्ली, अगस्त 25 -- कावासाकी इंडिया ने निंजा ZX-6R पर दिए जाने वाले ऑफर को बढ़ा दिया है। अब इस मिडिलवेट सुपरस्पोर्ट बाइक को खरीदने वाले ग्राहकों को 83,000 रुपए कीमत का Öhlins स्टीयरिंग डैम्पर बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के मिलेगा। मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत अभी भी 12.49 लाख रुपए है। कावासाकी ऐसे फाइनेंस प्लान भी दे रही है जिनकी मंथली EMI 26,900 रुपए से शुरू होती है। यह नया ऑफर 31 अगस्त तक उपलब्ध रहेगा। ग्राहकों को स्टीयरिंग डैम्पर की एलिजबिलिटी और उसे लगाने से जुड़ी पूरी शर्तों के लिए अपने नजदीकी कावासाकी डीलरशिप से सम्पर्क करना चाहिए। यह ऑफर इसलिए खास है क्योंकि Öhlins स्टीयरिंग डैम्पर एक महंगा आफ्टरमार्केट अपग्रेड है। ZX-6R जैसी मोटरसाइकिल पर, स्टीयरिंग डैम्पर हैंडलबार की अनचाही हलचल को कंट्रोल करने और तेजी से स्पीड बढ़ाने या दिशा ब...