मुरादाबाद, अप्रैल 22 -- मुरादाबाद में एक अप्रैल को मुठभेड़ में मारे गए बदमाश मोंटी उर्फ आशू की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू की गई है। सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई थी। नगर मजिस्ट्रेट विनय पाण्डेय ने बताया कि इस प्रकरण से संबंधित बयान, साक्ष्य कोई भी व्यक्ति अथवा व्यक्तियों द्वारा किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय नगर मजिस्ट्रेट, कलैक्ट्रेट परिसर, मुरादाबाद में 4 मई तक समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के मध्य उपस्थित होकर दिया जा सकता है। ठाकुरद्वारा बाईपास रोड पोस्टमार्टम हाउस के पास हुई पुलिस कार्यवाही (मुठभेड़) के दौरान आशु उर्फ मोन्टी चढ्ढा पुत्र भरत सिंह निवासी मीरपुर कलां थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ घायल हुआ था। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने परीक्षणोपरान्त उसको मृत घोषित किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...