देहरादून, सितम्बर 22 -- शहीद सम्मान यात्रा का दूसरा चरण अब पूर्व निर्धारित 22 सितंबर की बजाय 25 सितंबर से प्रारंभ होगा, जो चार अक्तूबर तक चलेगा। यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून से करेंगे। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर शहीद सम्मान यात्रा 2.0 की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए तिथि बदलने का निर्णय लिया गया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएं, ताकि यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो सके। बता दें कि सैन्यधाम निर्माण से पूर्व प्रदेश के 1734 अमर बलिदानियों के आंगन की मिट्टी सैन्यधाम लाई जा चुकी है, लेकिन इस प्रक्रिया में लगभग 71 बलिदानियों के घर छूट गए थे। उनके आंगन की मिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.