इस माह से दौड़ने लगेगी पहली हाइड्रोजन रेलगाड़ी
नई दिल्ली, जुलाई 8 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता देश की पहली हाइड्रोजन रेलगाड़ी इस माह से पटरी पर दौड़ने लगी। उत्तर रेलवे ने इसका उद्घाटन करने के लिए अधिकारियों को तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।इस निर्देश में अधिकारियों को यह भी बताया गया है कि उन्हें क्या भूमिक उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान निभानी है। पहली हाइड्रोजन रेलगाड़ी का उद्घाटन कार्यक्रम जींद स्टेशन पर होगा। यह गाड़ी जींद से सोनीपत के बीच लगभग 90 किलोमीटर का सफर तय करेगी और इसका किराया 5 रुपये से लेकर 25 रुपये तक रहने की संभावना है। यह सफर एक घंटे का होगा। जानकारी के अनुसार पहली हाइड्रोजन रेलगाड़ी के परिचालन को लेकर सभी एनओसी मिल चुकी हैं। इसका सफर ट्रायल हो चुका है। 10 कोच वाली इस गाड़ी का उद्घाटन इस माह जींद स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा। उत्तर रेलवे का दिल्ली डिवीजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.