इस माह मिल सकता है ग्रामीणों को पीएम आवास का तोहफा
महाराजगंज, सितम्बर 3 -- महराजगंज, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास का इंतजार कर रहे ग्रामीणों को अब अधिक इंतजार नहीं करना होगा। करीब एक वर्ष पहले कराए गए सर्वे के बाद पात्रता जांच और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ग्राम पंचायतों में खुली बैठकें आयोजित कर पात्र लाभार्थियों के चयन का अनुमोदन भी कराया जा चुका है। जिससे पात्र परिवारों को आवास निर्माण के लिए पहली किस्त मिलने का रास्ता साफ हो गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सितंबर अंत तक लाभार्थियों के बैंक खातों में पहली किस्त मिल सकती है।
पात्रता जांच प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले में 94056 परिवारों का सर्वे कराया गया था। सर्वे के बाद एआई आधारित सत्यापन सहित विभिन्न मानकों पर पात्रता की जांच की गई। जांच के दौरान बड़ी संख्या में अपात्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.