दरभंगा, फरवरी 8 -- दरभंगा। समाहरणालय सभागार में शनिवार को डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों, सेवाओं एवं योजनाओं की प्रगति की मासिक समीक्षात्मक बैठक हुई। इसमें डीएम ने सर्वप्रथम आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करते हुए माह के अंत तक 1.25 लाख आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बनाने का निर्देश दिया। आयुष्मान कार्ड में जिला का राज्य स्तर पर तीसरा स्थान है। डीएम ने प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अभी तक 19.5 लाख से अधिक सुपात्र जिलेवासियों को इससे जोड़ा गया है। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी गर्भवती महिलाओं को आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से चिन्हित कर उनकी नियमित एवं मासिक एएनसी जांच सुनिश्चित की जाए। स्वास्थ्य संस्थानों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.