बागपत, जनवरी 31 -- रमाला। रमाला जय पार्वती ग्लोबल स्कूल के स्थापना दिवस समारोह में शनिवार को शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रभाव से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह क्षेत्र प्रतिभाओं से भरा है और आने वाले समय में यहीं से देश को नेतृत्व देने वाले लोग निकलेंगे। प्रवेश वर्मा ने कहा कि जब बच्चे बड़े होकर देश की सेना, प्रशासन या किसी भी ऊंचे पद पर पहुंचते हैं, तो उसके पीछे ऐसे ही शिक्षण संस्थानों की भूमिका होती है। उन्होंने अभिभावकों से जुड़े अनुभव साझा करते हुए कहा कि स्कूल के कार्यक्रमों में माता-पिता को मंच की हर गतिविधि से ज्यादा अपने बच्चे का प्रदर्शन ही दिखाई देता है, और यही स्वाभाविक भी है। उन्होंने किसानों के मसीहा भ...