नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- अप्रैल 2026 में इंडियन मार्केट में 6 बेहतरीन कारों की एंट्री हुई है। इनमें ICE के साथ EV गाड़ियां भी हैं। इन कारों में मास मार्केट प्रोडक्ट्स के साथ कुछ बेहद लग्जरी कारें भी शामिल हैं। अप्रैल में जिन कंपनियों ने भारत में अपने नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए उनमें विनफास्ट, किआ, फॉक्सवैगन के साथ मर्सिडीज-बेंज और टेस्ला का भी नाम है। तो आइए जानते हैं इस महीने किन कारों की इंडियन मार्केट में एंट्री हुई है।2026 Kia Syros किआ सिरोस को हाल ही में MY26 (मॉडल ईयर) अपडेट दिया गया है। इसमें अपडेटेड बम्पर, नियॉन ब्रेक कैलिपर्स के साथ 17-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय वील और ट्वीक्ड रियर बम्पर मिलता है। सिरोस के फीचर्स में भी कुछ बदलाव किए गए हैं, जिनमें सबसे खास 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) को हटाना है। ...