इस महीने आ जाएगी प्रदेश की टीम, उसके बाद सपा से सीटों पर होगी बात : राजेंद्र पाल गौतम
लखनऊ, सितम्बर 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता कांग्रेस के यूपी मामलों के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने शनिवार को कहा कि इस महीने के आखिर तक यूपी कांग्रेस की टीम घोषित हो जाएगी, जिसके बाद सपा से सीटों के बंटवारे पर बातचीत होगी। गौतम ने कहा कि कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान अंतिम चरण में है।प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि सभी 75 जिलों में दिल्ली से तैनात किए गए पर्यवेक्षकों ने जिला संगठन को लेकर अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। उन्होंने जिला और शहर अध्यक्षों का कामकाज परखा और उसके तमाम लोगों से उनके बारे में बातचीत की। यह रिपोर्ट कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को सौंपी जाएगी और उनसे इस संबंध में बातचीत होगी। इस चर्चा के बाद नए सिरे से जिला और शहर अध्यक्षों की तैनाती होगी और उसके बाद यूपी कांग्रेस की टीम घोषित होगी। ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.