नई दिल्ली, जून 1 -- नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए बेहद एक्साइटिंग रहने वाला है। इस महीने मार्केट में कई बेहतरीन कारों की एंट्री होने वाली है। इनमें प्रीमियम कारें भी शामिल हैं। खास बात है कि इसी महीने टाटा अपनी सिएरा ईवी को भी लॉन्च कर सकता है। साथ ही इसी महीने BYD का नया PHEV भी मार्केट में एंट्री कर सकता है। फिलहाल आइए जानते हैं इन अपकमिंग कारों में कंपनियां क्या कुछ ऑफर करने वाली हैं।Tata Sierra EV टाटा की 2026 टियागो ईवी के बाद अगला इलेक्ट्रिक वीइकल सिएरा ईवी है। इसके जून 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है। टाटा के लाइनअप में यह हैरियर ईवी से नीचे के सेगमेंट में आएगी। कंपनी इसे रियर-वील ड्राइव और ऑल-वील ड्राइव ऑप्शन में ऑफर करेगी। हालांकि, बैटरी पैक के ऑप्शन के बारे में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। रिपो...