नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- ट्रांसफार्मर्स एंड रेक्टिफायर्स के शेयर में सोमवार, 27 अप्रैल को जोरदार तेजी देखने को मिली और स्टॉक 10% से ज्यादा उछल गया। इस उछाल की बड़ी वजह कंपनी को मिला नया एक्सपोर्ट ऑर्डर है, जिससे निवेशक इस शेयर को खरीदने के लिए टूट पड़े। कंपनी को करीब Rs.150 करोड़ का ऑर्डर मिला है, जिसमें पांच ट्रांसफॉर्मर की सप्लाई और उससे जुड़े मैन्युफैक्चरिंग कार्य शामिल हैं। यह ऑर्डर एक अंतरराष्ट्रीय संस्था से मिला है और इसे 2027 के मध्य तक पूरा किया जाएगा। कंपनी के शेयर आज 358 रुपये के डे हाई को टच किए।ग्लोबल मार्केट में बढ़ रही पकड़ यह डील कंपनी के लिए सिर्फ एक ऑर्डर नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती पकड़ का संकेत है। कंपनी ने साफ किया है कि यह सौदा उसके नियमित कारोबार का हिस्सा है और इसमें प्रमोटर ग्रुप या संबंधित पक्षों का क...