इस बैंक में Rs.13.97 करोड़ की सेंधमारी! 187 बार में निकला पैसा; जानिए कैसे हुआ पूरा खेल
नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- सरकारी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में करीब Rs.14 करोड़ की कथित अनधिकृत निकासी का मामला सामने आया है। बैंक की शिकायत के मुताबिक, 15 से 17 अक्टूबर के बीच 187 ट्रांजैक्शन के जरिए उसके भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के सेटलमेंट अकाउंट से कुल Rs.13.97 करोड़ दूसरी जगह ट्रांसफर किए गए। यह रकम 36 बैंकों के खातों में पहुंचने की बात कही गई है। मामले में मुंबई के नोडल साइबर पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बैंक का आरोप है कि हमलावरों ने बैंकिंग लेनदेन में इस्तेमाल होने वाले एक सेंट्रल फाइनेंशियल मैसेजिंग सर्वर तक अनधिकृत पहुंच बनाकर रकम ट्रांसफर की। हालांकि, पैसा निकालने का सटीक तरीका और इसमें शामिल लोगों की पहचान अभी जांच का विषय है। यह भी पढ़ें- 52-वीक हाई से 39% टूटा सुजलॉन का शेयर, Q2 रिजल्ट से लौटेगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.