नई दिल्ली, मार्च 17 -- IDBI Bank share: विनिवेश प्रक्रिया रद्द होने की आशंका के बीच सरकारी स्वामित्व वाले आईडीबीआई बैंक के शेयर को बेचने की होड़ सी मची हुई है। बैंक के शेयर में मंगलवार को एक बार फिर गिरावट देखी गई और सिर्फ दो कारोबारी दिन में यह शेयर 20 पर्सेंट टूटकर 75 रुपये के नीचे आ गया है। सोमवार को शेयर में 17% गिरावट दर्ज की गई तो मंगलवार को 3% से ज्यादा टूट गया। इस दो दिन की गिरावट के कारण निवेशकों को 18,900 करोड़ रुपये का बड़ा नुकसान हुआ है। हालांकि, शेयर अब भी 52 वीक लो से मामूली बढ़त बनाए हुए है। बता दें कि पिछले साल मार्च में शेयर 72.04 रुपये तक गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है।क्यों शेयर में आई है गिरावट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आईडीबीआई बैंक की रणनीतिक बिक्री की प्रक्रिया रद्द किए जाने की संभावना है, क्योंकि संभावित खरीद...