नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- कैनरा बैंक (Canara Bank) के ग्राहकों के लिए ATM से जुड़ी जरूरी खबर है। बैंक ने 1 सितंबर 2026 से कुछ ATM ट्रांजैक्शन चार्ज में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत सामान्य सेविंग्स बैंक अकाउंट होल्डर्स को हर महीने मिलने वाले फ्री ATM ट्रांजैक्शन की संख्या घटा दी गई है। इसके अलावा फ्री लिमिट खत्म होने के बाद किए जाने वाले वित्तीय लेनदेन यानी फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन (Financial Transactions) और अपर्याप्त बैलेंस के कारण फेल होने वाले ट्रांजैक्शन पर लगने वाले शुल्क में भी बदलाव किया गया है। हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों के लिए फ्री ATM ट्रांजैक्शन की सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसलिए अगर आप कैनरा बैंक (Canara Bank) के ग्राहक हैं और महीने में कई बार ATM का इस्तेमाल करते हैं, तो इन नए चार्ज को जानना आपके लिए जरूरी है। यह भी ...