नई दिल्ली, मार्च 24 -- बैंक ऑफ बड़ौदा में एक बड़ी तकनीकी गड़बड़ी सामने आई है, जिसके चलते होम लोन लेने वाले कई ग्राहकों के खातों से तय ईएमआई से ज्यादा रकम काट ली गई। यह समस्या मार्च महीने में सामने आई, जिससे ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, बैंक के सिस्टम में गड़बड़ी के कारण कुछ खातों पर गलती से ज्यादा ब्याज दर लागू हो गई। इसका सीधा असर यह हुआ कि ग्राहकों के खातों से उनकी निर्धारित ईएमआई से अधिक राशि काट ली गई। हालांकि, कुछ मामलों में इसका उल्टा भी हुआ, जहां ग्राहकों से कम ब्याज वसूला गया।डिफॉल्टर घोषित होने से बढ़ी परेशानी इकनॉमिक टाइम्स की खबर के मतुाबिक जिन ग्राहकों के खाते से ज्यादा पैसा कट गया और बैलेंस कम हो गया, उन्हें बैंक के सिस्टम ने डिफॉल्टर के रूप में चिन्हित कर दिया। इसके बाद कई ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.