नई दिल्ली, जनवरी 31 -- सरकार की तरफ से आईडीबीआई बैंक लिमिटेड (IDBI Bank Limited) में हिस्सेदारी बेची जा रही है। केंद्र सरकार ने बोली लगाने के लिए फरवरी का पहला हफ्ता डेडलाइन के तौर पर सेट किया है। सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट में यह सामने आया है। बता दें, इससे पहले बोली लगाने की आखिरी तारीख दिसंबर 2025 थी। जिसके बाद अंतिम तारीख को आगे बढ़ाया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार डिपार्टमेंट ऑफ इंवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) ने कोटक महिंद्रा बैंक, एमिरेट्स एनबीडी और फेयरफैक्स इंडिया होल्डिंग्स सहित अन्य सभी संभावित बोली लगाने वालों को अंतिम तारीख की सूचना दे दी गई है। यह भी पढ़ें- चांदी की चाल होगी और सुस्त, अभी 30% गिरेगा भाव, बोले एक्सपर्टबिना शर्त के ऑफर खोज रही है केंद्र सरकार केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से सलाह करके किसी ...