नई दिल्ली, जुलाई 21 -- Karur Vysya Bank के शेयरों में आज मंगलवार को 10 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में यह उछाल तिमाही नतीजों की वजह से दर्ज की गई है। भले ही बैंक के शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है। लेकिन घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। बीएसई में Karur Vysya Bank का शेयर आज बढ़त के साथ 308 रुपये के स्तर पर बीएसई में खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 333 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह बैंक के शेयरों के 52 वीक हाई 343.55 रुपये के बेहद करीब है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 201.80 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 31648 करोड़ रुपये का है। यह भी पढ़ें- SBI Funds IPO की 6% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग, निवेशकों को तगड़ा फायदाबैंक के नेट प्रॉफिट में 45 प्रतिशत का इजाफा...