वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पिछले वर्षों में गेहूं खरीद में जिला फिसड्डी रहा तो इस बार क्रय बढ़ाने को लेकर प्रयास तेज हो गए हैं। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 160 रुपये बढ़ाकर 2585 रुपये कर दिया गया है। किसानों की सहूलियत के लिए मोबाइल क्रय केंद्रों की संख्या भी पांच कर दी गई है। केंद्र प्रभारियों को घर-घर जाकर किसानों को जागरूक करने का जिम्मा भी दिया गया है। जिले में 30 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू होगी। इसके लिए आठों विकास खंडों में 29 क्रय केंद्र और पांच मोबाइल केंद्र बनाए गए हैं। इस बार 9000 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य तय किया गया है। दरअसल, वर्ष 2021-22 में गेहूं की खरीद लक्ष्य के सापेक्ष 80 फीसदी हुई थी। इसके बाद पिछले चार वर्षों से 10 से 12 प्रतिशत तक ही खरीद हो पाई। इसका कारण निजी कम्पनियों और फ्लोर मिलों...