इस बार 1987 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह
प्रयागराज, जुलाई 3 -- प्रयागराज, संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष प्रयागराज में 1987 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। समाज कल्याण विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग जून माह में ही 439 जोड़ों का विवाह संपन्न करा चुका है।जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर पटेल ने बताया कि इस बार योजना के लक्ष्य में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है। पिछले वित्तीय वर्ष में जिले को 1236 जोड़ों के सामूहिक विवाह का लक्ष्य मिला था, जबकि इस वर्ष इसे बढ़ाकर 1987 कर दिया गया है। यानी इस बार 751 जोड़ों का अतिरिक्त लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभाग का कहना है कि शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाया जाएगा। समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि लाभार्थी विभाग की पोर्टल पर जा कर ऑनला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.